गर्भवती महिलाओं को सामने देखकर सांप अंधा क्यो हो जाता है।

नमस्कार दोस्तो आप सभी का हमारे ब्लाग पर स्वागत है। आज हम आपको बतायेंगे कि गर्भवती महिलाओं को सामने देखकर सांप अंधा क्यो हो जाता है।

गर्भवती महिला-

दोस्तो जैसा कि आप सभी जानते है कि आज के समय मे सांप के काटने से हजारों लाखों लोगो की मौत लगभग हर साल होती है। सांपों की कई प्रजातियां होती है जिसमे से कुछ ही प्रजातियां जहरीली होती है जिसके काटने से इंसान की मृत्यु हो जाती है और बाकी सांप की प्रजातियां जहरीली नही होती है। दोस्तो आप लोगो ने सुना होगा कि यदि कितना ही जहरीला सांप हो उसके सामने यदि कोई गर्भवती महिला आ जाये तो उसे वह नही काटता है यहां तक कि गर्भवती महिला को अपने सामने देखकर वह सांप अंधा हो जाता है उसे कुछ दिखाई नही पडता है ऐसा क्यो होता है इसी के बारे मे आज के इस पोस्ट मे हम आपको बतायेंगे।

गर्भवती महिलाओं को सांप क्यो नही काटते है-

दोस्तो ब्रह्मवैवर्त्‍यापुराण के अनुसार एक गर्भवती महिला जो कि भगवान शिव की बहुत बडी भक्त थी और वह भगवान भोलेनाथ की तपस्या कर रही थी। उस दौरान उस महिला को दो सांप परेशान करने लगे जिससे उसकी तपस्या भंग हो गई। उसी वक्त उस महिला के गर्भ मे पल रहे शिशु ने उन्हें यह श्राप दिया कि यदि किसी गर्भवती महिला को कोई भी सांप काटता है तो वह अंधा हो जायेगा। तभी से यह मान्यता प्रचलित हुई कि गर्भवती महिलाओं के सामने कोई भी जहरीला सांप हो वह सामने नही आता और यदि सामने पड भी जाये तो वह काटता नही है। उस स्त्री के गर्भ से जन्मा शिशु आगे चलकर श्री गोगा जी देव, श्री तेजा जी देव और जहरवीर के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

गर्भवती महिलाओं को सांप द्वारा न काटने का वैज्ञानिक कारण-

  • दोस्तो अब आप यह समझ लीजिये कि गर्भवती महिलाओं को सांप द्वारा न काटने का वैज्ञानिक कारण क्या है दोस्तो विज्ञान के अनुसार सांप महिलाओं के गर्भधारण की स्थिति को जान लेते है। गर्भधारण करने के बाद महिलाओं मे कुछ खास तरह के हार्मोन्स बनने लगते है। सांपो मे इस तरह के हार्मोन्स की गंध सूंघ लेने की क्षमता होती है। दोस्तो वैसे इसका कोई ठोस प्रमाण नही है कि गर्भवती महिलाओं को सांप नही काटते है।
  • इसीलिये महिलाओं को गर्भधारण के बाद सावधानी बरतनी चाहिये जिससे उन्हें कोई दिक्कत न हो। दोस्तो एक अध्ययन के मुताबिक दुनियाभर मे लगभग हर वर्ष 25 लाख लोगो की सांप के काटने की घटनाये होती है जिसमे से एक लाख से अधिक लोगो की मृत्यु हो जाती है। भारत भी उन देशों मे शामिल है जहां पर सांप के काटने की घटनाये अधिक होती है। वैसे महिलाओं के गर्भधारण के दौरान सांप के काटने की घटनाये काफी कम आती है लेकिन फिर भी आपको अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिये।

पानी पर तैरता हुआ जहाज क्यो नही डूबता है

बाढ आने का कारण तथा इसका उपाय क्या है

सांड लाल रंग के कपडे को देखकर क्यो भडकता है

दुनियां का सबसे जहरीला सांप Inland Taipan के बारे मे पूरी जानकारी

मै आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आप सभी को बहुत ज्यादा पसंद आई होगी। हमारे इस पोस्ट को अपने Facebook, WhatsApp, Instagram पर जरूर शेयर करें। आप हमारे ब्लाग को जरूर सब्सक्राइब करें जिससे हमारे लेटेस्ट पोस्ट की नोटिफिकेशन आपको तत्काल मिल सके धन्यवाद। आप सभी का दिन मंगलमय हो।

Leave a Comment